सुल्तानपुर। शहर के बस अड्डे के पास स्थित बॉब की मुख्य ब्रांच का एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद शुक्रवार को परिसर बंद कर दिया गया। बैंक परिसर को सैनिटाइज कराया गया। लेनदेन बंद होने से खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक अधिकारियों ने बताया कि बैंक का कार्य सोमवार को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। प्रबंधक एनआर अग्रवाल ने बताया कि बैंक बंद करने के बाद पूरे परिसर को सैनिटाइज करवाया गया है। एलडीएम आरपी अरोड़ा ने बताया कि 10 अप्रैल को दूसरे शनिवार का अवकाश रहेगा। रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। सोमवार से नियमित रूप से बैंक का संचालन किया जाएगा।