सुल्तानपुर। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जूनियर वर्ग के बालक व बालिका बैडमिंटन खिलाड़ियाें का जिला स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को पंत स्टेडियम में सुबह 11 बजे से होगा। चयनित खिलाड़ी 24 फरवरी को क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में मंडल स्तरीय टीम में चयन के लिए ट्रायल देंगे। जिला खेल अधिकारी सर्वेंदु सिंह चौहान ने बताया कि 27 से 29 फरवरी को मुरादाबाद के क्षेत्रीय कार्यालय में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी।