फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाबूगंज सुपर किंग ने बाबूगंज कैपिटल्स को दी शिकस्त

Mon, 08 May 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के खेड़ीडोडापुर गांव में सोमवार को बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। पहला मैच बाबूगंज सुपर किंग व बाबूगंज कैपिटल्स के बीच खेला गया। बाबूगंज सुपर किंग्स ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन




खेड़ीडोडापुर में आयोजित मैच को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लाल बिहारी पांडेय ने कहा कि हार-जीत खेल का एक पहलू है। उद्घाटन मैच में बाबूगंज कैपिटल्स और बाबूगंज सुपर किंग के बीच मुकाबला हुआ। निर्धारित 10 ओवरों में बाबूगंज कैपिटल्स की टीम ने 89 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया।


विपक्षी टीम बाबूगंज सुपर किंग ने नौ ओवरों में चार विकेट खोकर 90 रन का लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कराई। इस मौके पर आयोजन समिति के मोहम्मद शहरयार, शेखावत, अजहर, सचिन विश्वकर्मा, इरशाद, दीपू, सुभाष, गणेश यादव व सोनू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें