सुल्तानपुर में गोसाईंगंज के खेड़ी डोडापुर में आयोजित क्रिकेट मैच में विजेता खिलाड़ी। -संवाद
गोसांईगंज(सुल्तानपुर)। क्षेत्र के खेड़ी डोडापुर गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को हुए मैचों में बाबूगंज कैपिटल्स व बीएसके की टीम ने बाजी मारी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते उनका हौसला बढ़ाया।
पहला मैच में बाबूगंज कैपिटल्स और केएलबी टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बाबूगंज कैपिटल्स की टीम ने 10 ओवरों 119 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएलबी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आए नितिन व आदित्य ने कुछ हद तक पारी को संभालने की कोशिश की।
विपक्षी टीम के चेतन, रिंकू व अजीत की उम्दा गेंदबाजी के चलते मैच रोमांचक दौर में आ गया। हालांकि अंतिम दौर में बाबूगंज कैपिटल्स के गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को 116 रनों पर ही समेट दिया।
इसके बाद उसी पिच पर दूसरा मैच बीएसके और बीआई टीम के बीच खेला गया। बीआई की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बीएसके की टीम ने 10 ओवरों में 170 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस मौके पर दर्शक के रूप में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।