सुल्तानपुर। कूरेभार के गौरा निवासी व मॉडल प्राथमिक विद्यालय कस्बा की प्रधानाध्यापिका बबिता सिंह का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 के लिए हुआ है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय के भौतिक परिवेश, छात्रों के नामांकन व अन्य शिक्षा संबंधी कार्यों में वृद्धि पर पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। अच्छी शिक्षा से इस विद्यालय के बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। इनके चयन पर शिक्षकों में खुशी है। विद्यालय की अच्छी प्रगति पर डीएम व बीएसए की ओर से इन्हें पहले सम्मानित किया जा चुका है। संवाद