फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों पर ठिठुरते पहुंच रहे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में जारी भीषण शीत लहर व ठंड के बीच प्राथमिक विद्यालयों के बंद होते ही करीब 60 फीसदी आंगनबाड़ी केंद्र बिना बंदी के आदेश के ही बंद हो गए। कुछ केंद्रों पर बच्चे ठिठुरते हुए पहुंच रहे हैं। हालांकि सर्दी से बच्चों की उपस्थिति कम हो गई है लेकिन केंद्र पहुंचने वाले बच्चों को सर्दी लगने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिले मेें भीषण ठंड व शीतलहर को देखते हुए शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों को बंद कर दिया है। ठंड के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को भी बंद कर दिया गया है। स्कूल बंद करने के बाद भी जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को अभी तक बंद नहीं किया गया है।
हालांकि प्राथमिक विद्यालयों में संचालित करीब 60 फीसदी आंगनबाड़ी केंद्र स्कूलों के बंद होते ही अपने आप बंद हो गए लेकिन शेष अपने भवनों व प्राथमिक विद्यालयों में संचालित करीब 40 फीसदी आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी खुल रहे हैं। हालांकि संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर ठंड को देखते हुए पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति काफी कम हो गई है लेकिन खुलने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत कुछ बच्चे तकरीबन रोज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र पहुंच रहे तीन से वर्ष के बच्चों को मौसम को देखते हुए ठंड लगने का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को कुड़वार विकास खंड के आंगनबाड़ी केंद्र खरगिनपुर में नौ बच्चे सुबह करीब 11 बजे मौजूद मिले। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम मौर्य बच्चों को शिक्षा दे रही थीं। बताया कि ठंड की वजह से काफी बच्चे नहीं आ रहे हैं।
कुड़वार के ही खादर बसंतपुर प्राथमिक विद्यालय के गेट में ताला बंद रहा। इसकी वजह से बिना विभाग व जिला प्रशासन के आदेश से ही केंद्र बंद चल रहा है। मोतिगरपुर के डींगुरपुर बनकेगांव की आंगनबाड़ी सहायिका जय देवी ने बताया कि मंगलवार को 10 बच्चे आए थे। बुधवार को आए कुछ बच्चों का वजन किया गया। ठंड की वजह से कम बच्चे आ रहे हैं। यही हाल अन्य विकास खंड के आंगनबाड़ी केंद्रों का है। विद्यालयों में संचालित अधिकांश केंद्र स्कूलों के बंद किए जाते ही बंद हो गए लेकिन कुछ केंद्रों पर बच्चे पहुंच रहे हैं।
जिले में आंगनबाड़ी के 2511 केंद्र संचालित हैैं। इन केंद्रों पर तीन से छह वर्ष तक के करीब 84 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को ही केंद्र पर बुलाकर उन्हें शिक्षा दी जाती है।
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के संबंध में अभी तक शासन व प्रशासन की तरफ से कोई आदेश नहीं मिला है। इसकी वजह से केंद्रों को अभी नहीं बंद किया गया हैस आदेश मिलने के बाद ही केंद्र बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें