फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विंध्यधाम-अयोध्या फोरलेन में जाएगी 36 हेक्टेयर भूमि

Sun, 27 Aug 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विंध्यधाम से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या को जोड़ने वाले मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। मार्ग को फोरलेन बनाने में जिले के सात गांवों की करीब 36 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। भूमि चिह्नित होने के बाद प्रशासन ने इसके अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन



विंध्यधाम से जौनपुर, सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर होते हुए अयोध्या को जोड़ने वाले मार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृति केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्रालय ने दी है। इसके निर्माण का जिम्मा एनएचएआई को सौंपा गया है। इस मार्ग पर जिले में पड़ने वाला करीब 40 किमी फोरलेन निर्माण के हिस्से में आ रहा है। सात गांवों की करीब 36 हेक्टेयर भूमि फोरलेन के दायरे में आ रही है।


भूमि के सर्वे में 336 गाटे पाए गए हैं। इसमें पांच विद्यालय, तालाब, चकमार्ग व सड़क समेत अन्य सरकारी भूमि आ रही है। इसके साथ ही आबादी के कुछ हिस्सों समेत किसानों की भूमि मिली है। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद शासन के आदेश पर प्रशासन ने भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके गजट का प्रकाशन करा दिया गया है।
विज्ञापन



मुआवजा भुगतान के बाद होगा भूमि का अधिग्रहण
गजट के प्रकाशन में गलती पाए जाने पर संबंधित किसान की ओर से आपत्ति की जा सकती है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। अधिग्रहण में किसानों को सरकारी दर पर मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजा वितरण के बाद ही फोरलेन का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

-जसजीत कौर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें