फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निर्दलीय अवनीश सिंह बने लंभुआ के नगर पंचायत अध्यक्ष

Sun, 14 May 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। नवगठित लंभुआ नगर पंचायत में पहली बार हुए आमचुनाव में चेयरमैन की सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। चुनाव में सत्तासीन भाजपा तीसरे स्थान पर खिसक गई है। शुरुआती दौर से ही अवनीश पहले स्थान पर काबिज रहे।
विज्ञापन



तहसील परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होते ही रुझान आने लगे। शुरुआती रुझानों में ही निर्दलीयों का दबदबा बना रहा। पहले स्थान पर निर्दलीय अवनीश तो दूसरे स्थान पर कुसुम सिंह बनी रहीं। दोपहर तक इन्हीं दोनों प्रत्याशियों के बीच संघर्ष होता रहा।

भाजपा प्रत्याशी विजय त्रिपाठी व निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम सिंह के बीच तीसरे स्थान को लेकर टक्कर चलती रही। शाम को भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर पहुंच गए और निर्दल कुसुम सिंह खिसक कर चौथे स्थान पहुंच गईं। निर्दलीय प्रत्याशी अवनीश सिंह व सपा प्रत्याशी अतेंद्र जायसवाल के बीच शाम तक मुकाबला चला लेकिन निर्दल प्रत्याशी अपने स्थान पर काबिज रहे।
विज्ञापन


शाम को घोषित नतीजे में निर्दल प्रत्याशी अवनीश सिंह अंगद 1183 मतों से जीत दर्ज करते हुए नवगठित नगर पंचायत लंभुआ के पहले अध्यक्ष बन गए। उन्हें 3310 व उनके निकटतम प्रत्याशी सपा के अतेंद्र जायसवाल को 2127 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी विजय त्रिपाठी 1,881 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। निर्दल प्रत्याशी कुसुम सिंह को 1,711, बसपा की रोहिणी पटेल को 1,329 मत मिले।

कांग्रेस के अनिल अग्रवाल को 67, आम आदमी पार्टी के अमित को 28 मतों से संतोष करना पड़ा। निर्दल जगत नारायण को 46, जयशंकर को 376, बाबूलाल को 175, माताप्रसाद को 164, श्यामसुंदर को 21, सत्येंद्र को 595 व सत्यप्रकाश को 78 मत मिले। 48 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। 278 मत अवैध पाए गए। नतीजे की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशी अवनीश सिंह अंगद को तहसीलदार अरविंद कुमार मिश्र ने प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें