फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के केस में सुलह न करने पर पीड़िता के माता-पिता को पंचायत में पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को बचाने के लिए उनके परिजनों ने गांव में पंचायत बुलाकर पीड़िता के माता-पिता पर माफ करने का दबाव बनाया। माता-पिता ने आरोपी को माफ करने से इन्कार कर दिया तो उनकी पंचायत में पिटाई कर दी गई। तीन दिन पूर्व हुई घटना पीड़िता की मां की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दोस्तपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ पिछले दिनों दीपक सोनकर ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी के अदालत में हाजिर नहीं होने पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस तामील कराया। इसके बाद भी दुष्कर्म का आरोपी न पकड़ा गया और न ही अदालत में हाजिर हुआ। गत सोमवार सुबह आरोपी के परिवारीजन गांव में पंचायत बुलाकर पीड़िता के माता-पिता पर सुलह करने का दबाव बनाने लगे। कहा कि वे आरोपी को माफ कर दें। दंपती ने आरोपी को माफ करने से मना कर दिया तो पंचायत में ही दंपती की पिटाई कर दी गई थी।
सूचना के बाद पहुंची यूपी 112 को देखकर पिटाई में शामिल आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस के साथ दंपती दोस्तपुर थाने गए, जहां पुलिस ने हमले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कहते हुए उन्हें शाम तक बैठाए रखा। देर शाम दंपती वापस लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के पास पंचायत में हमला करने वाले सत्यम, सोनू, राहुल और राम तीरथ ने उन्हें रोककर दोबारा पीट दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें