सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के बाबा जनवारीनाथ धाम परिसर में बृहस्पतिवार की देर शाम मुख्य पुजारी राजगिरि जी महाराज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। यह हमला तीन बाइकों से पहुंचे आठ-नौ लोगों ने किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक परिसर में पहुंचे हमलावर राजगिरि महराज को गोद में उठाकर बाहर की तरफ ले जाने लगे। पुजारी ने शोर मचाया तो धारदार हथियार से हमला कर दिया। मंदिर और आसपास मौजूद लोग पुजारी की चीख सुनकर दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर के पुजारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।