सुल्तानपुर। दोस्तपुर क्षेत्र के खालिसपुर डींगुर गांव में शुक्रवार की रात मुख्तार अली के मकान की दीवार फांदकर गांव के ही शब्बीर, गुड्डू और झिन्नू अंदर पहुंच गए। तीनों ने चारपाई पर सो रही मेराजुल निशां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मेराजुल निशां की चीख सुनकर बचाने पहुंची बहन नूरजहां को भी हमलावरों ने लहूलुहान कर दिया। घायल सगी बहनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मेराजुल निशां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।