दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। सिप्तापुर निवासी राधेश्याम पांडेय दोस्तपुर के ताजुद्दीनपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के मैनेजर हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से दोस्तपुर कस्बे से सेल्समैन अमर सिंह के साथ पेट्रोल पंप पर जा रहे थे।
आरोप है कि रास्ते में छीतेपट्टी रोड पर करेथा गोसर नहर के पास सोएब व बाबा निवासी शैलखा दोस्तपुर ने अपने चार अन्य साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया।
हमले में दोनों घायल हो गए। दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।