फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चार करोड़ 57 लाख की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
संपत्ति जब्त करते पुलिस कर्मी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में अपराधियों पर पुलिस-प्रशासन का शिकंजा लगातार कस रहा है। सोमवार को अपराध से अर्जित दो सगे भाइयों की चार करोड़ 57 लाख रुपये की संपत्ति को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र में अमिलिया कला निवासी शशि वीर सिंह उर्फ गोलू और राहुल सिंह उफ़ॱर प्रवीण सिंह (दोनों सगे भाई) के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता ने पुलिस की रिपोर्ट पर अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। डीएम के आदेश पर सोमवार को एसडीएम सदर सीपी पाठक और सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय व अन्य पुलिस कर्मिंयों के साथ चुनहा पयागपट्टी क्षेत्र में पहुंचे जहां दोनों भाइयों की काफी संपत्ति थी। प्रशासन ने शशि वीर सिंह उर्फ गोलू और राहुल सिंह उर्फ प्रवीण सिंह की चार करोड़ 57 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें