फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अथर्व ने चेस में जीता गोल्ड मेडल

Fri, 24 Jul 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गोल्ड मेडल प्राप्त करते अथर्व। स्रोत- परिजन 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के अथर्व प्रजापति ने अयोध्या में आयोजित यूथ गेम्स ओपन स्टेट चैंपियनशिप 2026 की शतरंज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

वह मोतिगरपुर विकास क्षेत्र के लामा बनकठा गांव के निवासी हैं। अथर्व शहर के सनबीम स्कूल में कक्षा छह के छात्र हैं। यह तीन दिवसीय चैंपियनशिप एमएसएमई की ओर से आयोजित की गई थी। अथर्व ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनके पिता विनय प्रजापति ने बताया कि अथर्व को बचपन से ही शतरंज खेलने का शौक रहा है। उन्होंने अथर्व की इस सफलता पर खुशी व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें