गोसाईगंज। उघरपुर चौराहे पर रविवार को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) से अधिकृत संस्था आदर्श आसरा के माध्यम से राष्ट्रीय बायोश्री योजना के तहत बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कमोड चेयर, छड़ी, बैसाखी, इलेक्ट्रॉनिक छड़ी, कान की मशीन, घुटना व कमर बेल्ट तथा बैठने के लिए कुशन गद्दी सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के आयोजक प्रभात दुबे रहे, जबकि मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जयसिंहपुर प्रभाकर शुक्ला थे। संचालन गौरव कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर केदारनाथ, प्रेमानंद, रविशंकर दुबे, हैप्पी, महेंद्र कुमार, सुमन दुबे, पवन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद