फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अशोक कुमार सिंह पीडी तो कृष्णदेव होंगे डीसी एनआरएलएम

Mon, 01 Jul 2024 04:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में महीनों से खाली चल रहे ग्राम्य विकास परियोजना निदेशक व उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के पद पर शासन ने नई तैनाती कर दी है। इसके साथ ही डीसी मनरेगा का स्थानांतरण कर दिया है। उनके स्थानांतरण से डीसी मनरेगा का पद रिक्त हो गया है।
विज्ञापन




भदैंया में एक लाभार्थी के आवास वितरण में गड़बड़ी के मामले में शासन ने फरवरी में तत्कालीन ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडेय को निलंबित कर दिया था। तब से पीडी का पद खाली चल रहा था। रविवार को शासन ने ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से संबद्ध चल रहे पीडीएस सेवा के अशोक कुमार सिंह को सुल्तानपुर के परियोजना निदेशक के पद पर तैनाती दी है। इसके साथ ही करीब सालभर से खाली चल रहे डीसी एनआरएलएम के पद पर बहराइच में तैनात पीडीएस सेवा के कृष्णदेव भारती को तैनात किया है।


अभी तक डीसी मनरेगा के पद पर कार्यरत अनवर शेख का तबादला हापुड़ जिले के परियोजना निदेशक के पद पर कर दिया है। डीसी मनरेगा ने बताया कि सीडीओ की ओर से रिलीव किए जाने के बाद नए जिले में ज्वॉइनिंग करेंगे। इसके अलावा जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास सुषमा वर्मा का भी तबादला बाराबंकी हो गया है। हालांकि अभी कोई तैनाती न होने के कारण वे रिलीव नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें