पयागीपुर के पास जगमगातीं स्ट्रीट लाइटें।
- फोटो : पयागीपुर के पास जगमगातीं स्ट्रीट लाइटें।
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पयागीपुर से अहिमाने तक लगी स्ट्रीट लाइटें जगमगा उठी हैं। लाइटें जलने से रात में लोगों का आवागमन आसान हो गया है। हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें खराब, रात में हादसे का डर नामक शीर्षक से 29 सितंबर को माई सिटी प्रथम पेज पर फोटो के साथ प्रकाशित किया था। इस पर व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने प्रशासन को ज्ञापन दिया था। जानकारी मिलने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने जिम्मेदार अधिकारियों पर शिकंजा कसा। मंगलवार से ही स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का काम जिम्मेदारों ने शुरू कर दिया। बुधवार की शाम स्ट्रीट लाइटें जलने से हाईवे जगमग हो उठा। इस पर चंद्रभान तिवारी, सुरेंद्र कुमार समेत अन्य ने खुशी जताई है। कहा कि अब रात में भी आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी।