सुल्तानपुर। भदैंया क्षेत्र के केनौरा गांव के पास शनिवार की रात ग्रामीणों ने एक पिकअप पर गोवंशों को लदे हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप में भूसे की तरह लदे पांच संरक्षित मवेशी बरामद किया। वाहन पर सवार रवि कुमार, दीपक कुमार और विनीत कुमार निवासी उतुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि पिकअप पर लदे मवेशियों को वे गांव से पकड़कर सौराई गोशाला छोड़ने जा रहे है। एसओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद मवेशियों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया गया है।