सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ चल रहे मामले में डिस्चार्ज अर्जी पर सोमवार को बहस की कार्यवाही बाधित रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने बहस के लिए 26 अक्तूबर की तारीख तय की है। अमेठी जनपद के जगदीशपुर के हरपालपुर निवासी शोभनाथ साहू ने नौ जनवरी 2021 की घटना बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ विवादित टिप्पणी के आरोप में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। (संवाद)