फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पारस्परिक तबादले के लिए 922 शिक्षकों के आवेदन स्वीकृत

Fri, 28 Jul 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के अंदर पारस्परिक (म्युचुअल) स्थानांतरण के लिए 922 शिक्षकों के आवेदन स्वीकृत हुए हैं। 1182 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। 2064 परिषदीय विद्यालयों में वर्तमान में लगभग 8100 शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से 1182 अध्यापकों ने जिले के अंदर पारस्परिक तबादले के लिए आवेदन किया था। 12 शिक्षकों ने तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन तो कर दिया था, लेकिन फाइल जमा नहीं की थी इसलिए उनका आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया। शेष 1170 में से 922 शिक्षकों के आवेदन स्वीकृत हुए। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि अब तबादला सूची जारी होगी, लेकिन अभी इसकी कोई तिथि निर्धारित नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें