फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार को एक और नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका में पांच स्थानों पर संचालित टैंपो- टैक्सी पार्किंग स्टैंडों पर व्याप्त मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही। शिकायत के बाद भी स्टैंड ठेकेदार पर कार्रवाई बस नोटिस देने तक ही सिमटी है। इसके चलते ही स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं के बिना ही शुल्क के नाम पर मनमानी किराया राशि वसूलने का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन




कार्रवाई न होने से बेखौफ स्टैंड संचालक शहर के तय पार्किंग स्थलों के इतर भी निषेध क्षेत्राें में अवैध स्टैंडों का संचालन कर वाहन चालकों से शुल्क के नाम पर मोटी राशि वसूल रहे हैं। टैक्सी चालकों की शिकायत के बाद नगर पालिका की तरफ से वसूली करने वाली फर्म के संचालक ठेकेदार को एक और नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।


शहर में नगर पालिका की ओर से पांच स्थानों पर पार्किंग स्टैंडों का संचालन किया जाता है। इन स्थानों पर नगर पालिका की ओर से वाहन स्वामियों के लिए जरुरी मूलभूत सुविधाओं तक की कोई व्यवस्था नहीं है। टैक्सी चालक अजय तिवारी का आरोप है कि फर्म संचालक की ओर से तय अनुबंध के तहत स्टैंडों पर पेयजल, प्रसाधन व यात्री शेड की कोई व्यवस्था न होने से पार्किंग शुल्क देने के बाद भी परेशानी उठाना पड़ती है।
विज्ञापन



टैक्सी चालक मोहम्मद आजाद ने बताया कि गोलाघाट समेेत अन्य स्टैंडों पर पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। दिलीप सिंह कहते हैं कि स्टैंडों पर सफाई भी नहीं रहती है। नगर पालिका के ईओ श्यामेंद्र मोहन ने बताया कि तय स्थलों के अलावा अन्य स्थानों पर वाहन खड़ा करके पार्किंग शुल्क वसूले जाने की शिकायत मिली है। इस संबंध में फर्म संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें