फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हादसे में घायल एक और बालक की मौत

Tue, 11 Jun 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। अमेठी जिले के जामो-भादर मार्ग के चौराहे पर रविवार को जीप व बाइक की टक्कर में घायल एक और बालक की सोमवार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। हादसे में अमेठी के तीन के साथ जिले के भी तीन लोगों की मौत हो गई। बच्चे की मौत के साथ ही हादसे के कुल मृतकों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के धरईमाफी गांव में रविवार को अपने एक रिश्तेदार के इंतकाल में शामिल होने कोटवा गांव निवासी दिलशाद व जाबिर की पत्नी समेत नौ लोग जा रहे थे। इसमें कई महिलाएं थीं। जामो-भादर मार्ग पर चौराहे पर उनकी जीप एक बाइक से टकराते हुए पेड़ से जाकर भिड़ गई। इस हादसे में कुड़वार थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी दिलशाद की पत्नी शबनम और जाबिर की पत्नी शहनूर की मौके पर ही मौत हो गई थी। साथ ही बाइक पर सवार एक बच्चे समेत तीन की मौत हो गई थी।

जीप पर सवार हादसे में गंभीर रूप से घायल कोटवा गांव निवासी नुसरत जहां, सोनी, सकलैन, मोहम्मद अयान व शहनूर पत्नी अकबर को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान सोमवार को दिलशाद के 11 वर्षीय बेटे मोहम्मद अयान की मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य चार का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। दिलशाद की पत्नी शबनम की मौत रविवार को ही हो चुकी थी। रविवार को उनके बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इससे पूरा गांव सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें