फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अनुज हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Oct 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात के तिवारीपुर कुटीवा गांव में पांच अक्तूबर की दोपहर अनुज वर्मा उर्फ गोलू की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में शामिल पुलिस ने सनी वर्मा, उसकी बहन शिवानी वर्मा, मां जानकी देवी और पिता नंदलाल वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

अनुज की मां हीरावती ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर हत्या की वारदात में पड़ोसी गांव के दिलीप तिवारी निवासी बहरौली थाना धम्मौर के शामिल होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच आरोप सही पाया गया। मंगलवार की सुबह दिलीप तिवारी को उतुरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें