फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मछली पकड़ने गए प्रौढ़ की गड्ढे में डूबकर मौत

Thu, 09 Nov 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के महेश्वरगंज में पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर नहर पटरी के किनारे गड्ढे में बृहस्पतिवार को मछली पकड़ने गए प्रौढ़ की पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन




धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर पश्चिम गांव निवासी हरीराम (51) बृहस्पतिवार सुबह घर से अकेले ही मछली पकड़ने के लिए गया था। मछली पकड़ते समय वह औंधे मुंह गड्ढे के पानी में गिर पड़ा। काफी देर तक पानी में डूबे रहने से उसकी मौत हो गई।

दोपहर के समय घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र चतुर्वेदी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक हरीराम घर में अकेला रहता था। उसकी एक बेटी है जिसकी शादी हो गई है। मृतक का बेटा बाहर रहता है। हरीराम दिहाड़ी मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था। धम्मौर थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल ने बताया कि मृतक के सगे-संबंधियों को सूचना दे दी गई हैं। उनके आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें