शिकायतों के निस्तारण में जिला अव्वल
गौरीगंज (अमेठी)। दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जिले को एक बार फिर प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। जिले को शिकायतों के निस्तारण में प्रथम स्थान मिलने पर डीएम अरुण कुमार ने अधिकारियों की सराहना की है। डीएम ने बताया कि नवंबर में आईजीआरएस पोर्टल पर विभिन्न संदर्भों की 19,936 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, इनमें 19,286 शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से किया जा चुका है। शेष 650 शिकायतें अभी समय सीमा के अंदर हैं जिनका जल्द ही निस्तारण किया जाएगा। डीएम ने सभी अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के साथ ही दिसंबर माह में जिले को पुन: प्रथम स्थान दिलाने का निर्देश दिया है।