फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएमटी ने एंबुलेंस में कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराने के बाद नवजात के साथ कर्मी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र के डिहवा निवासी राम बहादुर की पत्नी किरन को प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजनों ने बृहस्पतिवार को दिन में करीब दो बजे 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया। क्षेत्र की 108 एंबुलेंस से गर्भवती को पायलट और ईएमटी मोतिगरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। रास्ते में शुकुल दुलैचा गांव के पास महिला की प्रसव पीड़ा काफी बढ़ गई। एंबुलेस के ईएमटी दिवाकर तिवारी और पायलट रविकांत माली ने एंबुलेंस में ही प्रसूता के साथ मौजूद महिला की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया। किरन ने बेटी को जन्म दिया, जो स्वस्थ है। सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को मोतिगरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें