फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में ईएमटी ने कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
एंबुलेंस में प्रसव के बाद सुरक्षित बच्चा। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दोस्तपुर क्षेत्र के मधईपुर निवासी बृजेश कुमार ने सोमवार की सुबह 102 नंबर पर सूचना दी कि उनकी पत्नी चमन नौ माह की गर्भवती हैं और उसे प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलते ही दोस्तपुर सीएचसी पर खड़ी 102 एंबुलेंस को तत्काल मधईपुर गांव भेजा गया। गर्भवती महिला की स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी शनि देव ने तत्काल चमन को एंबुलेंस में शिफ्ट करते हुए 102 एंबुलेंस के हेड ऑफिस में तैनात डॉक्टर को महिला की स्थिति से अवगत कराया। चिकित्सक की सलाह पर ईएमटी ने प्राथमिक उपचार देते हुए महिला का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस में ही कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को बेहतर इलाज के लिए दोस्तपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें