फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खड़े ट्रक में घुसी एंबुलेंस, मां-बेटी की मौत

Sun, 23 Jul 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर तहसील के दरपीपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस ।  -संवाद
विज्ञापन
जयसिंहपुर/सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात लखनऊ की ओर जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस पर सवार मां-बेटी व नानी समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बिरसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया जहां बेटी को मृत घोषित करते हुए चिकित्सकों ने अन्य को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में मां की भी मौत हो गई। घायल नानी को मेडिकल कॉलेज से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के भीमलपुर निवासी शिवांगी (20) पुत्री सुरेश कुमार कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उसका अंबेडकरनगर के टांडा स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शनिवार रात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया था। शिवांगी को लेकर मां रेखा देवी (48), नानी इमरता (60) व चचेरा भाई शिवपूजन (28) एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे।


एंबुलेंस वीरेंद्र पटेल (31) चला रहा था जबकि ईएमटी वीरेंद्र मौर्य (30) साथ में मौजूद थे। शनिवार रात साढ़े 12 बजे के करीब जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दरपीपुर गांव के पास एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित हो गई व सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन



यूपीडा के कर्मचारियों ने घायलों को दूसरी एंबुलेंस से बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शिवांगी को मृत घोषित कर दिया। चालक समेत अन्य पांच लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शिवांगी की माता रेखा की मौत हो गई। नानी इमरता की हालत बेहद गंभीर देखते हुए उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।


मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस चालक वीरेंद्र पटेल, ईएमटी वीरेंद्र मौर्य व मृतका के चचेरे भाई शिवपूजन का इलाज चल रहा है। जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें