फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के सामने एंबुलेंस में लगी आग

Mon, 03 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
एंबुलेंस में लगी आग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट के बाहर सोमवार को 108 एंबुलेंस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मरीज को इमरजेंसी में छोड़ने के बाद चालक जैसे ही एंबुलेंस स्टार्ट करने लगा, इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते लपटें निकलने लगीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय एंबुलेंस खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। 108 एंबुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष सिंह ने बताया कि हसनपुर सीएचसी से रेफर मरीज को लाने वाली एंबुलेंस में हीटिंग के कारण आग लगी। आग के वास्तविक कारणों की जांच के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें