फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कमजोर पैरवी से मुक्त हो गईं सिराज की सारी कुर्क संपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक तरफ जब प्रदेश के अपराधी थानों में सरेंडर कर रहे हैं। वहीं सुल्तानपुर जिले का माहौल एकदम उल्टा है। यहां जिस हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति कुर्क की गई वह अभियोजन की कमजोर पैरवी के कारण कुछ ही समय में कोर्ट से मुक्त हो गई। इससे उसका हौसला और बढ़ गया। नतीजा सरेआम अधिवक्ता की हत्या के रूप में सामने आया।
विज्ञापन

यहां बात कोतवाली नगर के हिस्ट्रीशीटर सिराज अहमद की हो रही है। बीते साल प्रशासन ने उसकी 3.90 करोड़ की संपत्ति को यह कहते हुए कुर्क कर लिया था कि यह सब उसने अपराध के जरिए अर्जित किया है। कुर्की के बाद इसकी पैरवी का काम पुलिस का था। जिसे इस आरोप को सही साबित करने के लिए कोर्ट में पर्याप्त साक्ष्य पेश करने थे, लेकिन यहां सारे दावे और आरोप फेल हो गए। अभियोजन पक्ष कोर्ट के सामने यह साबित करने में विफल रहा कि यह संपत्तियां अपराध के जरिए अर्जित की गईं हैं। ऐसे में कोर्ट ने सिराज के कुर्क किए गए सारे वाहन व संपत्तियां रिलीज करने के आदेश कर दिए थे।
इस वाकिए से सिराज की हिम्मत और बढ़ गई। जरायम की दुनिया में खाकी और खादी दोनों का साथ मिलने के कारण वह बेअंदाज होता गया। कुर्की की संपत्ति मुक्त होने को भले ही सामान्य घटनाक्रम माना जा रहा हो, लेकिन इस घटनाक्रम से सिराज और पुलिस की ''दोस्ती'' बेनकाब हो गई। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसके पीछे का सच खंगालने का प्रयास नहीं किया। जिसका परिणाम यह रहा कि उसने तीन दिन पहले अधिवक्ता आजाद को सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। (संवाद)
विज्ञापन


सियासत में गहरा दखल, विधायक बनने का ख्वाहिशमंद
सुल्तानपुर। हिस्ट्रीशीटर सिराज का जिले की राजनीति में गहरा दखल था। जिला पंचायत चुनाव से लेकर अन्य चुनावों में भी उसकी सक्रिय भूमिका रहती थी। भले ही वह किसी पद पर नहीं था, लेकिन उसके फेसबुक पोस्ट से सपा से उसकी करीबी जाहिर होती है। जिसमें कहीं उसकी तस्वीर सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ है तो कहीं वह पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ नजर आता है। फेसबुक पर खुद को समाजसेवी बताने वाला सिराज विधायक बनने के ख्वाब भी देख रहा है। वह सुल्तानपुर विधानसभा सीट से चुनाव की अंदरखाने तैयारी भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें