सुल्तानपुर। लगातार बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सोमवार को कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद रहे। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने रविवार रात आदेश जारी कर दिया था। नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों पर यह आदेश लागू रहा। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त और अन्य बोर्ड के स्कूलों में भी छुट्टी रही।