कादीपुर (सुल्तानपुर)। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित छह दिवसीय राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन नेवरी (आजमगढ़) एवं अकबरपुर टीम के बीच मुकाबला हुआ। अकबरपुर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेवरी की टीम मात्र 80 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह अकबरपुर की टीम ने 34 रन से मैच जीत लिया। इस मौके पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कुंवर प्रभुराज सिंह, धीरज मिश्र, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व राघवेंद्र प्रताप सिंटू समेत कई लोग मौजूद रहे।