फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाजार से आई-ड्रॉप लेने की सलाह

Sun, 28 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में खांसी-बुखार के मरीजों की भरमार रही। गंभीर किस्म के मरीजों को सीएचसी पर एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई है। बढ़ौनाडीह पीएचसी पर मरीज को बाजार से आई-ड्रॉप लेने की सलाह दी गई।
विज्ञापन



रविवार को जिले के 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह 10 बजे से मरीज पहुंचने लगे। मरीजों को दवा व इलाज की परेशानियों से भी गुजरना पड़ा। थायराइड की समस्या से पीड़ित जरईकलां निवासी अनीता मौर्या हलियापुर पीएचसी पर पहुंची। बताया कि डॉ. गरिमा सिंह ने दवा देते हुए जांच कराने की सलाह दी है।


हलियापुर निवासी हनुमान गुप्ता शरीर में निकले दाने की समस्या लेकर पहुंचे। बताया कि पीएचसी से दवा मिली है। विंदेश्वरीगंज पहुंची राधा ने बताया कि खांसी की समस्या से पीड़ित है, अस्पताल से दवा मिली है। मझवारा पीएचसी पर वायरल बुखार के मरीज ज्यादा पहुंचे। इसमें अयांश, सुमन पांडेय समेत अन्य शामिल रहीं। अयांश की मां ने बताया कि कई दिनों से बेटा पीड़ित है। अझुई में डॉ. नागेंद्र ने मरीजों का चेकअप किया।
विज्ञापन



धम्मौर में डॉ. शोभित ने बताया कि 27 मरीज पहुंचे। इनमें खांसी-बुखार के ज्यादा रोगी हैं। छीतेपट्टी में 20 लोग इलाज कराने पहुंचे। शुभांशु ने बताया कि बीपी की समस्या से पीड़ित है। दवा मिली है। कुछ गर्भवती ने टीका लगवाया। उल्टी-दस्त से पीड़ित राजकुमारी दवा लेकर वापस हुईं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुछ मरीजों को एक्सरे व अल्टासाउंड के लिए सीएचसी जाने की सलाह दी गई। रामपूजन ने बताया कि उनके पेट में दर्द बना रहता है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा गया है। क्षेत्र के रमेश सिंह आंख दिखाने के लिए बढ़ौनाडीह पीएचसी पहुंचे। चिकित्सक संजीव पांडेय ने कुछ दवाएं देते हुए आई ड्रॉप बाजार से लेने की सलाह दी।


बताया कि कई दिनों से आंखों में दिक्कत थी। सीमा पांडेय के घुटने का निशुल्क इलाज किया गया। लंभुआ क्षेत्र की तीन पीएचसी पर 102 मरीजों का परीक्षण किया गया। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि मेले में मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें