विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र बल्दीराय के पूरे भीखादास तिवारी मजरे देहली बाजार निवासी भगवत प्रसाद तिवारी उर्फ नन्हें (50) बुधवार सुबह घर के बाहर लगे मोटर पंप को चेक कर रहे थे। इस बीच करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।