सुल्तानपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने निर्देश जारी किया है कि महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य, परामर्शदाता, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट प्राइवेट प्रैक्टिस न करें। चेतावनी के बाद भी प्राइवेट प्रैक्टिस की गई तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएमओ को भी पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि किसी भी प्राइवेट अस्पताल या क्लीनिक में मेडिकल कॉलेज का कोई भी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए मिले तो उन्हें सूचित करें। संवाद