कादीपुर। फुटेहरी बनके गांव में रविवार शाम बरात निकलने के दौरान लाइसेंसी बंदूक से हुई फायरिंग से हुई बालक की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी अयोध्या जिले के पूराकलंदर थानाक्षेत्र के महेशपुर गांव के अजय वर्मा को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को सोमवार की रात स्थानीय कस्बे से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लाइसेंसी बंदूक व कारतूस भी मिला है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। (संवाद)