सुल्तानपुर। कोतवाली देहात के एक गांव की युवती (20) को शादी का झांसा देकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने अपने चचेरे भाई पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता की मां के मुताबिक, 19 अक्तूबर की दोपहर दो बजे उनकी पुत्री का आरोपी ने अपहरण कर लिया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)