फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेते धरा गया लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय। तहसील के दक्खिनगांव के लेखपाल को बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथ दबोचा है। गिरफ्तार करने के बाद टीम लेखपाल को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के दक्खिन गांव में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल निर्माण कराने के लिए ग्राम पंचायत की प्रधान कमलेश यादव ने एसडीएम से पिछले दिनों पैमाइश का आदेश करवाया था। एसडीएम के निर्देश के बाद भी क्षेत्रीय लेखपाल पैमाइश के लिए प्रधान पुत्र से पैसे की मांग की। पैसा नहीं मिलने पर लेखपाल पैमाइश के लिए प्रधान पुत्र को दौड़ाता रहा। इसकी शिकायत प्रधान के पुत्र विनोद यादव ने लखनऊ की एंटी करप्शन टीम से की थी। टीम के अधिकारी बुधवार को अपनी योजना के मुताबिक बल्दीराय तहसील पहुंचे। टीम के अधिकारी आरोपी लेखपाल के इर्द-गिर्द मंडरा रही थी।
इस बीच प्रधान के पुत्र विनोद यादव ने तहसील पहुंच जैसे ही लेखपाल कमलेश सरोज को 5000 रुपया घूस दिया। एंटी करप्शन की टीम ने तुरंत ही उसे रंगेहाथ दबोच लिया। लेखपाल के धरे जाते ही तहसील के कर्मचारी एक बार उग्र हो गए लेकिन जैसे ही एंटी करप्शन टीम की जानकारी मिली, शांत पड़ गए। एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को पकड़कर कूरेभार थाने ले गई। थाने में केस दर्ज कराने के बाद लेखपाल को अपने साथ गोरखपुर ले गई। एसडीएम वंदना पांडेय ने बताया कि लेखपाल को पकड़कर टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें