फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अब गभड़िया ओवरब्रिज के पिलर का सपोर्टर टूटा

विज्ञापन
गभडिया ओवरब्रिज का टूटा सपोर्टर। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के गभड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज के पिलर का सपोर्टर शनिवार को मलबे की ढुलाई के दौरान डंपर के एक झटके से टूट गया। सपोर्टर टूटकर लटकने से नीचे आवाजाही करने वालों के लिए खतरा बना है। अभी गभड़िया नाले के पुल का निर्माण व टांडा-बांदा हाईवे के रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज की मरम्मत काम चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में कई वर्ष पुराने बने पुलों के साथ ही नवनिर्मित ओवरब्रिज भी जर्जर हो गए हैं। करीब पौने दो माह तक मरम्मत कार्य के बाद टाटियानगर पुल पर आवागमन तीन दिन पहले ही चालू हो सका। इसके बाद पखवारे भर से टूटे टांडा-बांदा हाईवे के लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज के दो ज्वॉइंटर टूट गए। दोनों ज्वॉइंटर का शुक्रवार से एनएचएआई की ओर से मरम्मत कार्य शुरू करवाया गया। ब्रिज के ज्वॉइंटर का मरम्मत कार्य शनिवार को भी जारी रहा। इसी के साथ ही गभड़िया नाले पर जर्जर पुल को तोड़कर पीडब्ल्यूडी ने शनिवार से मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। तोड़े गए पुल में निकले मलबे की ढुलाई कराने के लिए पीडब्ल्यूडी ने डंपर लगाया था।
मलबे की ढुलाई के दौरान शनिवार सुबह डंपर के एक झटके से गभड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर बने ब्रिज के एक पिलर का सपोर्टर टूट गया। पिलर का सपोर्टर उसमें लगी लोहे की सरिया के सहारे लटक रहा है। सपोर्टर लटकने से नीचे से आवाजाही कर रहे लोगों के लिए खतरा बन गया है।
विज्ञापन

हालांकि जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से नीचे कुछ दूर लाल कपड़ा लगाकर खतरे का संकेत बनाया गया है। इसके बाद भी लोग बगल से गुजर रहे हैं। एक के बाद एक सेतु व ब्रिज में दिक्कत आने से आवाजाही में परेशानी बनी हुई है। अवर अभियंता सीडी मिश्र ने बताया कि फर्म की ओर से मलबे की ढुुलाई कराते समय झटके लगने से सपोर्टर टूटा है। सपोर्टर की जल्द मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें