सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के हेमनापुर गांव निवासी रंजीत (27) बुधवार को रमोमिनपुर गांव में एक व्यक्ति के यहां महुआ का पेड़ काटने गया था। ऊपर चढ़कर पेड़ की डाल काटते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा।
गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रंजीत के परिवार में पत्नी रीता, पुत्री मीनाक्षी (7), माही (5) और एक वर्षीय बेटा दिवाकर है। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की मां ने तहरीर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।