सुल्तानपुर। पारा बाजार के पास सोमवार को सरिया लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की पहचान कमलेश (35) निवासी ग्राम बनइया थाना पचदेवरा, जिला हरदोई के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है।