एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात बिहार से दिल्ली जा रही एक कार ओवरटेक करते समय ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
बिहार के हाजीपुर निवासी दीपक कुमार गुप्ता (45), मीना कुमारी (40), भाग्य गुप्ता (12) और पीयूष कुमार (40) कार से बुधवार को दिल्ली जाने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से निकले थे। बृहस्पतिवार की भोर में कार धनपतगंज क्षेत्र के मायंग के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक को ओवरटेक करते समय उससे टकरा गई। टक्कर से कार के परखचे उड़ गए और कार में सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलों को यूपीडा कर्मियों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मीना की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।