सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी राम तीरथ यादव (65) सोमवार को मवेशियों के लिए इलेक्ट्रिक मशीन से चारा काट रहे थे। अचानक चारा मशीन के अंदर चारे के साथ उनका बायां हाथ भी चला गया। जब वे चीखे तो परिजन भागकर पहुंचे और मशीन को बंद किया, लेकिन तब तक उनके बाएं हाथ कट गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें सुल्तानपुर शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।