फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
अंबरीष (फाइल फोटो) - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दोस्तपुर क्षेत्र के भोजपुर निवासी अंबरीष कुमार (30) रविवार को बिरसिंहपुर मजदूरी करने गया था। रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में तदीपुर छीते पट्टी के पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल अंबरीष को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। अंबरीष के परिवार में पत्नी प्रियंका के साथ ही बेटी श्रेया (4) है। अंबरीष की मौत से पत्नी बेसुध है।
विज्ञापन

खंभे से टकराई एसयूवी, बाल-बाल बचा चालक
अभियाखुर्द गांव के पास रविवार की रात एक एसयूवी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। एसयूवी सवार सौमित्र कुमार नोयडा से अपने घर आजमगढ़ जा रहे थे। हादसे में सौमित्र बाल-बाल बच गए। टक्कर से बिजली के तारों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। बिजली का तार टूटकर गिरने से करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें