फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से आग का गोला बनी बाइक, युवक झुलसा

विज्ञापन
हाईवे पर हादसे के बाद जलती बाइक। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक में आग लग गई। बाइक पर सवार युवक लपटों में घिर गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से युवक को बचाया लेकिन तब तक वह झुलस गया था। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यह हादसा मदनपुर गांव के पास हुआ। बाइक को टक्कर मारने वाला ट्रक सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था। उसकी टक्कर लगने से बाइक में आग लग गई। उस पर सवार युवक आग की लपटों में घिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को किसी तरह बचाया लेकिन तब वह झुलस गया था। धू-धू करके बाइक मौके पर ही जल गई। झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि परिचय पत्र से युवक की पहचान वाराणसी के शिवपुरी मोहल्ला निवासी रामाश्रय सिंह के पुत्र धीरज (28) के रूप में की गई। उसके परिवारीजनों को पुलिस ने सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें