सुल्तानपुर। धनपतगंज क्षेत्र के एकलखी गांव की रहने वाली गायत्री (35) पत्नी बिलोचन बुधवार की रात घर के बाहर ट्रैक्टर से बंधी मशीन पर आटा पिसा रही थी। इस दौरान गायत्री ट्रैक्टर की सॉफ्टीन में फंसकर घायल हो गई।
परिजन गायत्री को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय गायत्री की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक गायत्री एकलखी गांव निवासी राम अंजोर की इकलौती संतान थी। पिता ने बेटी का विवाह अयोध्या के बीकापुर क्षेत्र के मलेथू गांव में बिलोचन के साथ 18 वर्ष पूर्व किया था। शादी के बाद गायत्री के कोई संतान पैदा नहीं हुई थी। वह बुजुर्ग पिता की देखभाल के लिए मायके में रह रही थी।