सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र के रवनिया पूरब रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवती का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। जानकारी होते ही मौके पर तमाम लोग जमा हो गए।
मृतका की शिनाख्त कुड़वार क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी रेखा कोरी (24) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रेखा बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकली थी। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। कुड़वार थाने की पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवम मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता भानु प्रताप की सूचना पर छानबीन की गई।