फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से 15 लाख की इटेलियन मधुमक्खियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुजफ्फरपुर से अलीगढ़ प्लांट पर भेजी जा रही 15 लाख रुपये कीमत की इटेलियन मधुमक्खियों की भीषण गर्मी की वजह से मौत हो गई। हाईवे पर ट्रक के टायर बार-बार पंक्चर होने से यह हादसा हुआ। ट्रक पर मौजूद कर्मचारियों ने घटना की सूचना अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर से शुक्रवार की रात विक्रम कुमार 15 लाख रुपये कीमत की इटेलियन मधुमक्खियां 350 डिब्बे में भर कर ट्रक से अलीगढ़ स्थित प्लांट ले जा रहे थे। ट्रक देर रात जौनपुर के बदलापुर के पास पहुंचा था, तभी उसका टायर पंक्चर हो गया। पंक्चर बनवाने के बाद ट्रक फिर अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ। लंभुआ क्षेत्र के बेदूपारा के पास ट्रक का टायर फिर पंक्चर हो गया। टायर बदलने के दौरान ट्रक पर सवार लोग बाग में छाया देखकर मधुमक्खियों से भरे बॉक्स को उतार कर खोला तो सन्न रह गए।
तीन सौ बक्से में भरी मधुमक्खियों की मौत हो चुकी थी। 50 बक्सों में भरी मधुमक्खियों को भोजन व हवा के लिए कर्मचारियों ने उड़ा दिया। कर्मचारियों ने बताया कि उड़ गई मधुमक्खियां अंधेरा होने के पहले फिर वापस अपने बॉक्स में लौट आएंगी। कर्मचारियों ने बताया कि तीन सौ बॉक्स में भरी इटेलियन मधुमक्खियों की कीमत करीब 15 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें