सुल्तानपुर। शहर से सटे पयागीपुर के पास स्थित स्टेला मॉरिस कॉन्वेंट स्कूल से शुक्रवार दोपहर छात्र व छात्राओं को बैठाकर निकला एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर भुलकी चौराहे के पास पलट गया। दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार छात्र लीवान (15) पुत्र मोहम्मद कमर खां निवासी घरहा और छात्रा जोहा (15) पुत्री अब्दुल नसीर निवासी पौशाला प्यारे पट्टी घायल हो गए। ई-रिक्शा पर सवार अन्य चार बच्चे बाल-बाल बच गए। घायल लीवान और जोहा को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।