सुल्तानपुर। लखनऊ-बलिया हाईवे पर स्थित हयातनगर चौराहे के पास शनिवार की रात करीब दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक ट्रक का चालक राहुल (35) निवासी मुरादाबाद व खलासी मोहममद ओवैस (40) और दूसरे ट्रक का चालक लवकुश (33) निवासी अकबरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ट्रक चालक राहुल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।